धातु पौष्टिक चूर्ण के क्या फायदे है | क्या नुकसान है ,और इसकी उपयोगिता क्या है | dhatupaushtik churna in hindi | dhatupaushtik churna benefits in hindi
Table of Contents
धातुपौष्टिक चूर्ण क्या होता है ?virya postic churna in hindi
आयुर्वेद में इस चूर्ण को वीर्य वर्धक चूर्ण के रूप में जाना जाता है | इससे शरीर में जो ऊर्जा हम पहले खो चुके है ,शरीर में ताकत प्रदान करती है | कुछ लोगो में स्वप्नदोष की समस्या होती है | जब वह सोते है तो वीर्य अपने आप निकल जाता है | जिससे शरीर में सुस्ती ,थकान ,मानसिक तनाव आदि उत्पन्न हो जाते है ,लेकिन धातु पौष्टिक चूर्ण के सेवन से यह ताकत पुनः प्राप्त हो जाती है | और स्वपनदोष की समस्या नहीं होती है | यह किसी भी उम्र में प्रयोग किया जा सकता है | यह स्वपनदोष के साथ -साथ ,शीघ्रपतन ,नपुंसकता ,धातुक्षीणता ,आदि में प्रयोग किया जाता है | यह बीमारी होने पर चेहरा अंदर धस जाता है ,आँखे चिपक जाती है ,शरीर कमजोर हो जाता है | धातु पौष्टिक चूर्ण के सेवन से यह सब रोग ठीक हो जाते है | सर्दियों के समय में यह चूर्ण अधिक मात्रा में प्रयोग करना चाहिए |
धातुपौष्टिक चूर्ण के तत्व | dhatupaushtik churna composition
- शतावरी
- गोखरू बीज बड़ा
- बीजबंद
- बंशलोचन
- कबाबचीनी
- चोपचीनी
- कोंच के बीज
- सफ़ेद मूसली
- काली मूसली
- सोंठ
- काली मिर्च
- पीपल
- सालम मिश्री
- गट्ठा
- बीदरीकन्द
- असगंध
- निशोथ
- मिश्री
धातुपौष्टिक चूर्ण बनाने की विधी
ऊपर जितने भी तत्व है | शतावरी ,गोखरू के बीज बड़ा ,बीजबंद ,बंशलोचन ,कबाबचीनी ,चोपचीनी ,कोंच के बीज ,सफ़ेद मूसली ,काली मूसली ,सोंठ ,काली मिर्च ,पीपल ,सालम मिश्री ,गट्ठा ,बीदरीकन्द ,असगंध ,सबको 1 -1 तोला लेकर ,निशोथ 6 तोला ,मिश्री 20 तोला सबको लेकर अच्छी तरह से कूटकर पीस ले | और कपड़े से छान कर चूर्ण बना ले |
Note -1 तोला =11. 66 ग्राम
वक्तव्य -सफ़ेद मूसली के स्थान पर विधारामूल डालने से भी अच्छा बनता है | अधिक समय के लिए टिकाऊ बनाना हो तो मिश्री बिना मिलाये ही रख ले | मिश्री सेवन करते समय बराबर परिणाम में मिलाकर सेवन किया जाय |
धातुपौष्टिक चूर्ण के उपयोग | dhatupaushtik churna uses
यह चूर्ण पौष्टिक ,धातुवर्धक ,और वीर्य को गाढ़ा करने वाला है | इसके सेवन से धातु गाढ़ा हो जाता है | और स्वपनदोष दूर होकर शरीर बलवान हो जाता है |
Note –यह चूर्ण बहुत देर में पचनेवाला है | इसलिए इसका सेवन भूख कम लगने वाले को नहीं करना चाहिए | जिनकी जठराग्नि तेज हो वही इसके सेवन से लाभ उठा सकते है | इसके सेवन काल में गाय के दूध का सेवन अवश्य करना चाहिए |
और पढ़े -भूख बढ़ाने की अचूक औषधि जरूर प्रयोग करे |
धातु पौष्टिक चूर्ण के फायदे | dhatupaushtik churna benefits in hindi
- इसके सेवन से वीर्य गाढ़ा हो जाता है ,और शरीर बलवान हो जाता है |
- अगर नींद में स्वपनदोष की समस्या होती है | तो इसके सेवन से दूर हो जाते है |
- Dhatupaushtik churna के सेवन से शरीर सुडोल और गठीला हो जाता है |
- अगर स्त्री और पुरुष के बीच यौन सम्बन्ध के बीच दिक्कत आ रही है | तो इसका सेवन प्रतिदिन करने से यह समस्या दूर हो जाती है |
- अगर शीघ्रपतन या नपुंसकता की समस्या हो तो इसका प्रतिदिन सेवन करना चाहिए |
- अगर शरीर में किसी भी प्रकार की दुर्बलता है | तो इसका सेवन 45 दिन तक करना चाहिए |
औषधि के सेवन का तरीका |
गाय के दूध के साथ 6 माशा से 1 तोला ,सुबह -शाम दोनों समय प्रयोग करे |
Note -1 तोला =11. 66 ग्राम
1 माशा =972. 00 मिलीग्राम
Note -डॉक्टर के परामर्श से औषधि का प्रयोग करे |
धातुपौष्टिक चूर्ण के नुकसान | dhatupaushtik churna side effects in hindi
- इसको अधिक मात्रा में लेने से भूख का लगना बंद हो जाता है | अतः इसको लेने से पहले डॉक्टर की राय ले
- अगर बार बार कब्ज बन रहा है | तो इस दवा का प्रयोग न करे बल्कि पहले कब्ज ठीक कर ले बाद में प्रयोग करे |
धातुपौष्टिक चूर्ण की कीमत | dhatupaushtik churna price
- Baidyanath dhatupaushtik churna
100 ग्राम की price 204 रुपये है |
- Vyas dhatupaushtik churna
100 ग्राम का मूल्य 158 रुपये है |
- Dabur dhatupaushtik churna
100 ग्राम का मूल्य 216 रुपये है |
- Kamdhenu dhatupaushtik churna
250 ग्राम का मूल्य 412 रुपये है |
इसे कौन सी कंपनी बनाती है |
- बैद्यनाथ धातुपौष्टिक चूर्ण
- व्यास धातुपौष्टिक चूर्ण
- डाबर धातुपौष्टिक चूर्ण
- कामधेनु धातुपौष्टिक चूर्ण