लवण भास्कर चूर्ण के फायदे ,कैसे बनाया जाता है ,गुण और उपयोग | lavan bhaskar churna benefits in hindi | lavan bhaskar churna use | lavan bhaskar churna uses in hindi
Table of Contents
लवण भास्कर चूर्ण क्या होता है ?what is lavan bhaskar churna in hindi
अगर पेट में किसी भी प्रकार की कमी है | भोजन की अपच ,कब्ज आदि इसके लिए लवण भास्कर चूर्ण को रामबाण माना जाता है | हम जो भी भोजन करते है ,वह शरीर में अच्छे ढंग से पाचन न होने पर शरीर में अनेक प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते है | उदर रोग ,वातकफ ,अजीर्ण ,रक्तदोष ,आदि | इसलिए कहा गया हैं कि अगर मनुष्य का पेट साफ है | अच्छा है तो वह बहुत सारी बीमारियों से बच जाता है | आयुर्वेद में lavan bhaskar churna को बहुत फायदेमंद दवा मानी जाती है |
इसके सेवन से वातकफ ,अजीर्ण ,रक्तदोष ,उदररोग ,पाचन शक्ति ,बहुत मजबूत हो जाती है | हम जो भी भोजन ग्रहण करते है | उसका पाचन सही ढंग से न होने पर यह अन्न विष बन जाता है | लवण भास्कर चूर्ण के सेवन से यह विष को बाहर निकालकर पेट को साफ करता है |
लवण भास्कर चूर्ण के घटक कौन कौन से है | lavan bhaskar churna composition in hindi
इसके निम्न घटक है जो दिए गये है |
- सेंधा नमक
- काला नमक
- धनिया
- पीपल
- पीपलामूल
- सेहजिरा
- तेजपात
- नागकेशर
- तालीसपत्र
- अम्लवेत
- समुद्र नमक
- संचर नमक
- काली मिर्च
- जीरा
- सोंठ
- अनारदाना
- दालचीनी
- बड़ी इलायची
लवण भास्कर चूर्ण कैसे बनाया जाता है | how to prepare lavan bhaskar churna
इसे आसान तरीके से बनाया जा सकता है | सबसे पहले ऊपर जितने घटक है | सेंधा नमक ,काला नमक ,धनिया ,पीपल ,पीपलामूल ,सेहजीरा ,तेजपात ,नागकेशर ,तालीसपत्र ,और अम्लवेत प्रत्येक 2 -2 तोला लेकर | समुद्र नमक 8 तोला ,संचर नमक 5 तोला ,काली मिर्च ,जीरा और सोंठ 1 -1 तोला ,अनारदाना 5 तोला ,दालचीनी ,बड़ी इलायची 6 -6 माशे लेकर | इन सब दवाओं को मिलाकर कूटकर अच्छी तरह से चूर्ण बनाकर रख ले |
Note -1 तोला =11 . 66 ग्राम
1 माशा =972 . 00 मिलीग्राम
वक्तव्य –कुछ वैद्य लोग इसमें निबू का रस मिलाकर रखते है ,इससे यह और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाता है |
लवण भास्कर चूर्ण गुण और उपयोग | lavan bhaskar churna use
इसका उपयोग बहुत से रोगो से निजात पाने के लिए किया जाता है | इसके सेवन से मंदाग्नि ,अजीर्ण ,वातकफ ,गुल्म ,तिल्ली ,उदर रोग ,क्षय,अर्श ,ग्रहणी ,कुष्ठ ,आदि रोग ठीक हो जाते है |
इस चूर्ण का स्वाद भी अच्छा होता है | अगर इस चूर्ण का प्रतिदिन भोजन के बाद सेवन किया जाये ,तो पेट से सम्बंधित रोग होने की संभावना कम हो जाती है | अगर आपका पेट सुबह में साफ नहीं होता है | तो रात में इस चूर्ण को गरम पानी से खा ले | सुबह पैखाने में जाने पर पेट साफ होगा | यह मंदाग्नि और संग्रहणी के रोगी को दिया जाता है | इसके लिए यह दवा बहुत अच्छी मानी जाती है |
अगर शरीर में त्रिदोष है | वात ,पित्त और कफ तो इस दवा के सेवन से तीनो दोष नष्ट हो जाते है |
इसे भी पढ़े -पथरी की अचूक औषधि | मूत्र विकार से सम्बंधित रोगो से छुटकारा पाये आसानी से |
लवण भास्कर चूर्ण के क्या क्या लाभ है | lavan bhaskar churna benefits in hindi
इसका प्रयोग बहुत से रोगो में किया जाता है | जो नीचे दिया गया है |
- बदहजमी में प्रयोग
अगर आपका पेट साफ नहीं रहता और बार -बार बदहजमी बनती है | तो इसके प्रयोग से यह ठीक हो जाता है |
- एसिडिटी में लाभकारी
इसके सेवन से पेट में अम्ल नहीं बनता है |
- पेट दर्द में राहत
इसके नित्य सेवन से पेट में दर्द होने की समस्या नहीं होती है |
- क्षय रोग में
क्षय रोग में भी इसका प्रयोग किया जाता है |
- कब्ज से राहत
इसको प्रतिदिन रात में लेकर सो जाने पर ,सुबह उठकर पैखाने में जाने पर पेट साफ रहता है | और कब्ज की समस्या नहीं होती है |
- अपच और अजीर्ण में उपयोगी
इसके नित्य प्रयोग से अपच की समस्या खत्म हो जाती है |
- बवासीर में फायदेमंद
- रक्तविकार में उपयोगी
- पेट के सूजन से राहत
- कुष्ठ रोग में फायदेमंद
- वात ,पित्त ,और कफ तीनो दोषो में उपयोगी |
- तिल्ली में उपयोगी |
लवण भास्कर चूर्ण खुराक (मात्रा )| dabur lavan bhaskar churna dosage
इसका सेवन भोजन करने के बाद 1 माशा से 3 माशा सुबह -शाम भोजन करने के बाद शीतल जल अथवा मट्ठा ,दही के साथ ले ,लाभ होगा |
Note 1 माशा =972 . 00 मिलीग्राम
Note -चिकित्सक के सलाह से ही दवा का प्रयोग करे |
लवण भास्कर साइड इफ़ेक्ट | lavan bhaskar ke nuksan
इसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है | यह पुरी तरह सुरक्षित औषधि है |
लवण भास्कर चूर्ण कीमत
Lavan bhaskar churna patanjali price
100 ग्राम की price 61 रुपये है |
Jiva lavan bhaskar churna
100 ग्राम की price 86 रुपये है |
Krishan lavan bhaskar churna price
50 ग्राम की price 70 रुपये है |
Basic ayurveda lavan bhaskar churna
100 ग्राम की price 85 रुपये है |
Kamdhenu lavan bhaskar churna
250 ग्राम की price 281 रुपये है |
बैद्यनाथ लवण भास्कर चूर्ण
120 ग्राम की price 79 रुपये है |
डाबर लवण भास्कर चूर्ण
120 ग्राम की price 52 रुपये है |
इस औषधि को कौन कौन सी ब्रांड बनाती है |
- Dabur lavan bhaskar churna
- Baidyanath lavan bhaskar churna
- Kamdhenu lavan bhaskar churna
- Basic ayurveda lavan bhaskar
- Patanjali lavan bhaskar
- Jiva lavan bhaskar churna
Lavan bhaskar churna faq in hindi
Que -क्या गर्भवती महिलाओ को इसका सेवन करना चाहिए ?
Ans -नहीं ,इसका सेवन गर्भवती महिलाओ को डॉक्टर के परामर्श से करना चाहिए |
Que -लवण भास्कर चूर्ण को खाने के बाद लेना चाहिए या पहले |
Ans -इसको भोजन के बाद लेना उचित रहता है |
Que -क्या इस दवा को खाने के बाद ड्राइविंग कर सकते है |
Ans -हा ,कर सकते है यह पुरी तरह सुरक्षित है |