Kargil Vijay Diwas 2022: कारगिल युद्ध के 23 साल हो जाने पर देखें कब क्या हुआ था | कैसे पाकिस्तानी सैनिक और आतंकवादी ने नियंत्रण सीमा (LOC )को पार कर घुसपैठ किया था |
हर साल 26 जुलाई को Kargil Vijay Diwas के रूप में मनाया जाता है | ये 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए कुर्बानी देने वाले भारतीय सैनिक के बलिदान के रूप में याद किया जाता है |
आज से लगभग 23 वर्ष पहले पाकिस्तान के आतंकवादियों ने LOC को पार करके भारतीय सीमा में प्रवेश कर लिया था | और वे कारगिल की पहाड़ियों पर अपना जगह बना लिए थे |
दरशल Kargi की लड़ाई में पाकिस्तान के प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ और मोहम्मद अजीज, जावेद हसन आदि लोग शामिल थे | जिसकी घटना को अंजाम देने के लिए बहुत पहले से पाकिस्तान की फ़ौज को तैयार किया गया था |
Kargil की लड़ाई लगभग 3 मई से ही स्टार्ट हो गया था | जो की 85 दिनों तक चला | लेकिन भारत और पाकिस्तान के बिच युद्ध लगभग 60 दिनों तक ही माना जाता है |
तो चलिए Kargil Vijay Diwas को शार्ट में देखते है | 3 मई 1999 को कुछ चरवाहों ने पाकिस्तान के सैनिकों को सीमा में घुसते हुए देखा |
9 मई 1999 को पाकिस्तान के सैनिक बहुत अच्छी पकड़ कारगिल पर बना चुके थे |और भारतीय सैनिक पर गोला बारूद बरसाने लगे |
9 जून 1999 को भारतीय सैनिकों ने बहादुरी का परिचय दिखाया और जम्मू-कश्मीर के बटालिक में अपना पकड़ धीरे -धीरे फिर बना लिया |
26 जुलाई 1999 को फिर से भारतीय सैनिकों ने अपना पोजीशन लेते हुए भारतीय लोगों को जित दिलाया | जिसे Kargil Vijay Diwas के रूप में याद किया जाता है |