तालिसादि चूर्ण के फायदे2021 ,कैसे बनता है ,नुकसान क्या है | talisadi churna uses in hindi | talisadi churna benefits

तालिसादि चूर्ण के फायदे ,कैसे बनता है ,नुकसान क्या है | talisadi churna uses in hindi | talisadi churna benefits 

तालिसादि चूर्ण क्या होता है | talisadi churna kya hota hai 

आयुर्वेदिक औषधियों में प्रयोग होने वाली यह एक उत्तम दवा है | इसका सेवन मुख्य रूप से खाँसी ,सूखी खाँसी या पुराना बलगम बन रहा हो ,साँस से संबंधित बीमारियों में प्रयोग किया जाता है | इसका प्रयोग पाचन शक्ति को सुधारने के साथ साथ बुखार में प्रयोग किया जाता है | 

पुरानी बुखार में यह दवा बहुत लाभदायक है| उल्टी ,दस्त आदि में भी इस दवा का सेवन बहुतायत किया जाता है | कुछ लोगो को कफ सुखकर छाती में बैठ जाती है | जिससे इस दवा के सेवन से यह उसको बाहर निकाल देता है |

तालिसादि चूर्ण ingredients | तालिसादि चूर्ण घटक 

 

  • तालीसपत्र 1 तोला 
  • कालीमिर्च 2 तोला 
  • सोंठ 3 तोला 
  • पीपल 4 तोला 
  • बंशलोचन 2 तोला 
  • छोटी इलायची और दालचीनी 6 -6 माशा ले 
  • 32 तोला मिश्री या चीनी 

Note -1 तोला =11. 66 ग्राम 

1 माशा =972 . 00 मिलीग्राम 

तालिसादि चूर्ण बनाने की विधि | 

इसको बनाने की विधि बहुत ही आसान है | सबसे पहले ऊपर जितने भी घटक द्रव्य दिये गये है | उनको अच्छी तरह से धोकर सूखा ले | जैसे -तालीसपत्र 1 तोला ,कालीमिर्च 2 तोला ,सोंठ 3 तोला ,पीपल 4 तोला ,बंशलोचन 2 तोला ,छोटी इलायची और दालचीनी 6 -6 माशा | इन सबको महीन बारीक़ अच्छी तरह से कूटकर चूर्ण बना ले | 

फिर इसमें 32 तोला मिश्री या चीनी पीसकर मिलाकर रख ले और प्रयोग करे | 

Talisadi churna के गुण और उपयोग | talisadi churna uses in hindi | talisadi churna uses | 

इस चूर्ण के सेवन से खाँसी ,विशेषकर सूखी खाँसी ,जीर्णज्वर ,अपच ,अरुचि और पाचन शक्ति की कमी आदि विकारो में बहुत फायदा होता है | यह चूर्ण कुछ उष्ण ,पाचक ,और दस्त को रोकने वाला है | 

इसका उपयोग सूखी खाँसी में विशेष रूप से किया जाता है | वात या पित्त -प्रकोप के कारण कफ सुखकर छाती में बैठ जाने पर सूखी खाँसी उठती है | 

इसमें खाँसी ज्यादा होना ,बहुत खाँसने के बाद थोड़ा सा कफ का कड़ा (पीला )बाहर निकल जाने पर कुछ देर के लिए शान्ति मिलना ,खाँसते समय छाती में मीठा -मीठा दर्द ,नशो में खिंचावट ,प्यास और कण्ठ सूखना ,आँखे और चेहरा लाल हो जाना आदि उपद्रव उत्पन्न हो जाते है | ऐसी दशा में तालिसादि चूर्ण के उपयोग से बहुत शीघ्र लाभ होता है ,क्योकि यह कफ को पिघलाकर बाहर निकाल देता है ,और पित्त की गर्मी को शांत कर तरी बनाये रखता है | सासनालिका में से कफ निकल जाने पर खाँसी स्वयं बंद हो जाती है |इसके अतरिक्त अरुचि को नष्ट करने के लिए भी यह उपयोग में आता है | 

तालिसादि चूर्ण के फायदे | talisapatradi churna benefits | 

इसके अनेक फायदे है | जो बताये गये है | 

  • इसके सेवन से स्वसन सम्बन्धित बीमारिया ठीक हो जाती है | 
  • यह चूर्ण पाचन शक्ति बीमारियों को ठीक कर देता है | 
  • यह चूर्ण खाँसी ,मुख्य रूप से सूखी खाँसी में बहुत फायदेमंद है | 
  • अगर भूख अच्छी तरह से नहीं लग रहा है तो इस चूर्ण के सेवन से भूख अच्छी तरह से लगने स्टार्ट हो जाता है | 
  • यह फेफड़ो में जमे हुए बलगम को बाहर निकालता है | 
  • Talisadi churna का प्रयोग दमा के रोगी को बहुत लाभ पहुँचाता है | 
  • इसके सेवन से पेट गैस ,अरुचि ,कब्ज ,आदि बीमारी में छुटकारा मिलता है | 
  • यह प्लीहा रोग में भी बहुत फायदेमंद है | 
  • बवासीर रोगी को इस चूर्ण से बहुत लाभ होता है | 
  • काली खाँसी में अत्यन्त लाभदायक 

तालिसादि चूर्ण की मात्रा (खुराक )| talisadi churna dosages in hindi | 

इसको लेने के लिए 2 से 3 माशे सुबह -शाम शहद या घी के साथ दे | 

Note -1 माशा =972. 00 मिलीग्राम 

Note -डॉक्टर की परामर्श से दवा प्रयोग करे | 

इसे भी पढ़े -सितोपलादि चूर्ण के फायदे ,नुकसान क्या है ,कैसे बनता है |

Talisadi churna side effects 

इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं देखा गया है | लेकिन इसे डॉक्टर की देखरेख में लेनी चाहिए | 

कुछ लोग अपने -आप बहुत दिनों तक इसका सेवन करने लगते है ,जिससे शरीर में खुजली और छाती में जलन को देखा गया है | 

तालिसादि चूर्ण price 

 

 Talisadi churna baidyanath 

60 ग्राम चूर्ण की price 155 rs है | 

डाबर तालिसादि चूर्ण | 

60 ग्राम चूर्ण की price 86 रुपये है | 

Zandu talisadi churna price 

60 ग्राम की price 57 rs है | 

Tansukh talisadi churna 

60 ग्राम की price 70 rs है | 

Note -यह मूल्य लगातार बदलती रहती है | अतः दुकान से price पता करे | 

तालिसादि चूर्ण को कौन सी कम्पनी बनाती है | 

इसको बहुत सारी company बनाती है ,जो दिया गया है | 

  • डाबर तालिसादि चूर्ण | 
  • झंडू talisadi churna | 
  • Tansukh talisadi churna | 
  • बैद्यनाथ तालिसादि चूर्ण | 

Talisadi churna faq in hindi 

Que -क्या गर्भवती महिलाओं को यह चूर्ण देना उचित है ?

Ans -यह चूर्ण गर्भावस्था में महिलाओं को कोई नुकसान नहीं पहुँचाता है | लेकिन डॉक्टर की गाइड में ले | 

Que -क्या इसे शराब के साथ ले जा सकते है ?

Ans -नहीं 

Que -क्या इसके सेवन से चक्कर आता है | 

Ans -नहीं 

 

Leave a Comment