कंकायन बटी (अर्श ,गुल्म )के फायदे ,उपयोग ,घटक क्या है ?kankayan vati uses in hindi | kankayan vati benefits in hindi
कंकायन बटी क्या होता है ?what is kankayan vati in hindi |
कंकायन बटी खूनी और वादी दोनों प्रकार के बवासीर के लिए बहुत अच्छी दवा है | इस बटी का प्रयोग पाचन शक्ति को सुधारने के लिए भी प्रयोग किया जाता है |
इस बटी के सेवन से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है | इसकी तासीर गर्म होती है | खूनी और वादी दोनों प्रकार के बवासीर के लिए यह बहुत अच्छी दवा है | इसके सेवन से बवासीर के मस्से सूख जाते है और बवासीर में कब्ज रहने के कारण टट्टी के समय जो तकलीफ होती है ,वह भी समाप्त हो जाती है | इसकी बटी दो प्रकार की होती है | कंकायन बटी अर्श और कंकायन बटी गुल्म | आज इस लेख में हम दोनों बटी का एक साथ विस्तार से देखेंगे |
कंकायन बटी के तत्त्व क्या -क्या है ?kankayan vati composition
इसके तत्त्व को दो भाग में बाट सकते है , जो बताया गया है |
कंकायन बटी अर्श ,कंकायन बटी गुल्म |
Kankayan vati arsh
- हरड़ का वक्कल
- काली मिर्च
- जीरा
- पीपल
- पीपलामूल
- चव्य
- चीता
- सोंठ
- शुद्ध भिलावा
- जिमिकंद
- यवक्षार
- गुड़
Kankayan vati gulm
- कचूर
- पोहकरमूल
- दन्ती
- चीता
- अरहर की जड़
- अदरक
- बच
- निसोथ
- हींग
- जवाखार
- अम्लवेत
- अजवायन
- जीरा
- काली मिर्च
- धनिया
- कलौंजी
- अजमोद
- बिजौरा
- नीबू के रस
कंकायन बटी को बनाने की विधी |
इन दोनों प्रकार की बटी को बनाने के लिए अलग -अलग बताया गया है |
- कंकायन बटी अर्श
इसको बनाने के लिए सबसे पहले हरड़ का बक्कल 20 तोला ,काली मिर्च ,जीरा और पीपल 4 -4 तोला ,पीपलामूल 8 तोला ,चव्य 12 तोला ,चीता 16 तोला ,सोंठ 20 तोला ,शुद्ध भिलावा 32 तोला ,जिमिकंद 64 तोला ,यवक्षार 8 तोला और गुड़ सबसे दूना लेकर अच्छी तरह से कूट ले | और 4 -4 रत्ती की गोलियाँ बना ले |
- कंकायन बटी गुल्म
कपूर ,पोहकरमूल ,दन्ती ,चीता ,अरहर की जड़ ,अदरक ,बच ,निसोथ प्रत्येक 4 -4 तोला ,हींग 12 तोला ,जवाखार 8 तोला ,अम्लवेत 8 तोला ,अजवायन ,जीरा ,काली मिर्च और धनिया प्रत्येक 1 -1 तोला ,कलौंजी और अजमोद 2 -2 तोला सब को अच्छी तरह से कूटकर चूर्ण करके बिजौरा नीबू के रस में घोटकर 3 -3 रत्ती की गोलियाँ बना ले ,प्रयोग करे |
Note -1 तोला =11. 66 ग्राम
1 रत्ती =121 . 50 मिलीग्राम
कंकायन बटी के गुण ,उपयोग | kankayan vati uses in hindi
- कंकायन बटी अर्श के गुण –
इस दवा की बात की जाये तो यह दवा खूनी और वादी दोनों प्रकार के बवासीर के लिए बहुत अच्छी दवा मानी जाती है | इसके प्रयोग से बवासीर में जो मस्से होते है | वह पुरी तरह से सूख जाते है | और अगर कब्ज की समस्या है | तो टट्टी करने में कठिनाई होती है ,वह ठीक हो जाती है | बवासीर के साथ उपद्रव रूप में होने वाली अग्निमाद्य तथा पाण्डु रोग आदि भी अच्छे हो जाते है | इसके सेवन से मन्दाग्नि ,उदरशूल आदि अर्श के मूलजनक विकार भी मिट जाते है अर्श (बवासीर )रोग की यह सुप्रसिद्ध दवा है |
- कंकायन बटी गुल्म के गुण
यह बटी गुल्म रोग के लिए प्रसिद्ध दवा है | अनेक बार की अनुभूति भी है | गुल्म रोग के अतिरिक्त बवासीर और ह्रदय रोग तथा कृमि रोग के लिए भी उपयोगी है |
कंकायन बटी के फायदे | kankayan vati benefits in hindi
- यह खूनी और वादी दोनों प्रकार के बवासीर की अच्छी दवा है |
- कब्ज को ठीक करने लिए इसका प्रयोग बार -बार किया जाता है |
- पाचन क्रिया मजबूत बनाने में प्रयोग |
- पेट दर्द के लिए अच्छी औषधि मानी जाती है |
- मंदाग्नि में अच्छा काम करता है |
- यह वात ,पित्त ,और कफ को भी ठीक करती है |
- यह भूख को बढाती और लीवर को सही स्वस्थ रखती है |
मात्रा और सेवन विधी |
- Kankayan vati arsh
इसके सेवन के लिए 2 -4 गोली सुबह -शाम मट्ठा के साथ प्रयोग करे |
- Kankayan vati gulm
इसका सेवन विधी 2 -3 गोली सुबह -शाम और दोपहर गर्म जल ,घृत या गोदुग्ध के साथ सेवन करे | गोमूत्र के साथ सेवन करने से पुराना कफ गुल्म ,दूध के साथ सेवन करने से पित्त गुल्म और कांजी के साथ सेवन करने से वातज गुल्म होता है | त्रिफला के क्वाथ या गोमूत्र के साथ सेवन करने से गुल्म ठीक हो जाते है |
Note -बिना डॉक्टर के सलाह के कोई भी दवा प्रयोग न करे |
कंकायन बटी के साइड इफेक्ट
इस दवा का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं पाया गया है | लेकिन इसकी तासीर गर्म होने के कारण अधिक मात्रा में सेवन करने से बवासीर आदि बढ़ जाता है |
Kankayan vati की price
Baidyanath kankayan vati
ऑनलाइन amazon से आर्डर करने पर 3 पैक 40 टेबलेट का मूल्य 171 रूपया है |
Tansukh kankayan vati
10 ग्राम टेबलेट का मूल्य 55 रूपया है |
डाबर कंकायन गुटिका
20 गोली का मूल्य 42 रूपया है |
Kankayan vati ds
10 टेबलेट का मूल्य 31 रूपया है |
इस दवा को बनाने वाली कंपनी का नाम क्या -क्या है |
- Baidyanath kankayan vati
- Tansukh kankayan vati
- Dabur kankayan gutika
- Kankayan vati ds