महानारायण तेल के फायदे ,बनाने की विधी क्या है2022 | dabur mahanarayan oil benefits in hindi | mahanarayan oil ingredients

महानारायण तेल के फायदे ,बनाने की विधी क्या है | dabur mahanarayan oil benefits in hindi | mahanarayan oil ingredients | mahanarayan oil patanjali | mahanarayan oil benefits in hindi | mahanarayan tail uses 

आज का समय लोगो के लिए भागदौड़ माना जाता है | लोग आज के समय में अपने काम में इतने व्यस्त है कि अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते है | आयुर्वेद में रोग के कारण को गलत खान -पान बताया जाता है | ऐसे में हम अपने खान -पान और दिनचर्या को सही से कर ले तो रोग शरीर के पास नहीं आ पायेगा | 

जब हम प्रतिदिन दौड़ते -धूपते है तो हमारे शरीर और पैर आदि में दर्द की समस्या उत्पन्न होती है | ऐसे में हम तुरंत अंग्रेजी दवा पेनकिलर का प्रयोग करने लगते है | 

लेकिन आयुर्वेद में रोग के कारण को जानकर उसकी दवा दी जाती है | ऐसे में ही घुटनों ,जोड़ो के दर्द के लिए आयुर्वेद में महानारायण तेल का प्रयोग किया जाता है | तो आज के इस आर्टिकल में हम यही देखेंगे कि महानारायण तेल क्या होता है | इसका उपयोग कैसे किया जाता है | और इसको बनाने की विधी क्या है | 

महानारायण तेल क्या होता है | mahanarayan tel kya hota hai 

आयुर्वेद में महानारायण तेल को बहुत अधिक मात्रा में प्रयोग किया जाता है | शरीर में जोड़ो में अगर किसी भी प्रकार का दर्द बहुत अधिक मात्रा में होने लगता है | तो इसके मालिश से तुरंत लाभ होता है | इसके प्रयोग से गठिया (arthritis )जोड़ो में दर्द ,लकवा ,हाथ पैर में कम्पन ,सरदर्द आदि दूर होते है | 

इसके मालिश से शरीर में खून की कमी को भी पुरा करता है | यह हड्डियों और मांसपेशियो को बहुत मजबूत बना देती है | इसको शरीर पर लगाने से पहले इस बात का ध्यान अवश्य देना चाहिए की तेल लगाते समय कुछ समय हाथ से अच्छी तरह मालिश करना चाहिए | जब तक तेल शरीर पर सोख न ले | यह शरीर के अंदरूनी चोटों को भी सही करने में मदद करता है | 

इसके लिए बाजार में बहुत सारे कंपनी इस दवा को बनाती है लेकिन dabur mahanarayan oil एक अच्छी कंपनी की दवा मानी जाती है | 

डाबर महानारायण तेल के घटक द्रव्य क्या है | mahanarayan oil ingredients 

  • बेल छाल 
  • असगंध 
  • बड़ी कटेरी 
  • गोखरू 
  • मूर्छित तिल तेल 
  • रास्ना 
  • सोनापाठा 
  • खरेठी पंचांग 
  • पारिभद्र 
  • छोटी कटेरी 
  • पुनर्नवामूल 
  • गनियार (अरनीमूल )
  • गन्धप्रसारणी 
  • पाटला 
  • शतावर का रस 
  • सौंफ 
  • देवदारू 
  • कूठ 
  • शालपर्णी 
  • मुदगपर्णी 
  • अगर 
  • नागकेशर 
  • सेंधानमक 
  • जटामांसी 
  • हल्दी 
  • दारुहल्दी 
  • छरीला 
  • सफ़ेद चंदन 
  • पोहकरमूल 
  • छोटी इलायची 
  • मंजीठ 
  • मुलेठी 
  • तगर 
  • नागरमोथा 
  • तेजपात 
  • भांगरा 
  • जीवक 
  • ऋषभक 
  • काकोली 
  • क्षीरकाकोली 
  • मेदा 
  • महामेदा 
  • रिद्धि-वृद्धि 
  • सुगंदवाला 
  • बच 
  • पलासमूल 
  • गठिवन 
  • चोरपुष्पी 
  • कपूर 
  • केशर 
  • कस्तूरी 
  • बकरी का दूध 

महानारायण तेल बनाने की विधि | mahanarayan tel banane ki vidhi 

सबसे पहले बेल छाल ,असगंध ,बड़ी कटेरी ,गोखरू ,सोनपाठा ,खरेटी पंचांग ,पारिभद्र ,छोटी कटेरी ,पुनर्नवामूल ,गनियार ,कंधी ,गन्धप्रसारणी ,पाटला ये प्रत्येक द्रव्य 1 -1 प्रस्थ लेकर अच्छी तरह से कूट ले | अब इसमें 16 स्वेण जल मिलाकर अच्छी तरह से पकाये | जब यह जल 4 स्वेण शेष रह जाये तो इसे उतारकर छान ले | फिर मूर्छित तिल चार आढ़क ,बकरी या गाय का दूध 4 आढ़क ले ,शतावर का रस 4 आढ़क ले | फिर से इन द्रव्यों में रास्ना ,असगंध ,सौंफ ,देवदारु ,कूठ ,शालपर्णी ,मुदगपर्णी ,अगर ,नागकेशर ,सेंधानमक ,जटामांसी ,हल्दी ,दारुहल्दी ,छरीला ,सफ़ेद चन्दन ,पोहकरमूल ,छोटी इलायची ,मंजीठ ,मुलेठी ,तगर ,नागरमोथा ,तेजपात ,भांगरा ,जीवक ,ऋषभक ,काकोली ,क्षीरकाल ,मेदा ,महामेदा ,रिद्धि -वृद्धि ,सुगन्धबाला ,बच ,पालसमूल ,गठिवन ,पूनर्नवामूल चोरपुष्पी ,ये प्रत्येक द्रव्य 2 -2 पल लेकर काढ़ा बनावे | 

फिर इसके बाद सब द्रव्यों को  कड़ाही में एकत्र मिला करके ,तेजपाक -विधि से तेल सिद्ध करे | जब यह सिद्ध हो जाय तो इसे उतारकर छानकर ,उसमे कपूर ,केशर ,कस्तूरी ये प्रत्येक द्रव्य 1 -1 पल डालकर ,सुरक्षित रख ले | 

कामधेनु रस के फायदे ,उपयोग,घटक क्या -क्या है2022 | kamdhenu ras ke fayde | kamdhenu ras benefits

पूर्णचन्द्र रस के फायदे ,घटक और कैसे बनता है 2022 | purnachandra ras benefits in hindi | purnachandra ras ke fayde

Note -1 प्रस्थ =64 तोला =746. 24 ग्राम 

1 स्वेण =0 . 25 तोला =2. 915 ग्राम 

1 आढ़क =1 तोला =11. 66 ग्राम 

1 पल =4 तोला =46. 64 ग्राम 

महानारायण तेल के गुण और उपयोग | 

इसका उल्लेखन योगनारायण तेल से है ,किन्तु वैद्य समाज में यह महानारायण तेल के नाम से प्रचलित है | बहुत सारे वैद्य इसमें केशर -कस्तूरी भी डालकर बनाते है | जिससे यह उत्तम लाभदायक होता है | इस तेल की मालिश करने से पसीने की दुर्गन्ध ,शीघ्र नष्ट होती है | 

और सभी प्रकार के वात रोग को ,शीघ्र नष्ट करता है | यह तेल पीने ,मालिश करने ,भोज्य सामग्री में मिलाकर खाने और बस्ती के रूप में सब प्रकार से प्रयोग होता है | इस तेल के सेवन से सभी प्रकार की एकांग वात ,शरीर में कंपन्न ,शुक्रक्षय ,शिरः शूल ,आदि रोग नष्ट होते है | 

तथा यह बल -वर्ण की वृद्धि करता है | इस तेल के सेवन से बन्ध्या स्त्री सब प्रकार के योनि दोषों से मुक्त होकर शूरवीर ,सर्वगुणसम्पन्न एवं शोभायुक्त ,विनयशील सन्तान को उत्पन्न करती है | 

यह दंतमूल ,कुबड़ापन ,ज्वर आदि मनुष्यो के लिए लाभदायक है | इस तेल के प्रभाव से शरीर आकर्षक होता है | 

महानारायण तेल के फायदे | dabur mahanarayan oil benefits in hindi | 

  • यह जोड़ो के दर्द से तुरंत राहत देता है | 

जैसे -जैसे लोगों की उम्र बढ़ रही है | लोगों को घुटने में दर्द की समस्या होती है | कुछ लोगों को गलत खान -पान की वजह से यह समस्या पैदा हो रही है | कुछ लोगो में बूढ़े होते वक्त ऊतक के फटने के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है | 

लेकिन आप महानारायण तेल के प्रतिदिन मालिश करने से यह समस्या समाप्त हो जाती है | 

  • यह गठिया (अर्थराइटिस )में लाभकारी होता है | 

इसके लिए घुटनों पर महानारायण तेल की मालिश करना बहुत फायदेमंद है | यह पुरानी से पुरानी गठिया रोग को ठीक कर देता है | 

बढ़ती उम्र के कारण गलत खान -पान से लोगों में यह समस्या देखीं गई है | ऐसे रोगी को महानारायण तेल का प्रयोग अवश्य करना चाहिए | 

  • पसीने की दुर्गन्ध से राहत | 

आम -तौर पर लोगों में यह समस्या देखी जाती है | लेकिन कुछ लोगों में यह बहुत अधिक मात्रा में होती है | जिससे पसीना बहुत अधिक मात्रा में बदबू करने लगता है | इसके लिए mahanarayan oil का प्रयोग अवश्य करना चाहिए | 

  • कमर दर्द से राहत | 

कमर दर्द की समस्या लोगों में आम बीमारी बन चुकि है | महिलाये अधिकतर घरेलु काम -काज में व्यस्त रहती है | जिससे मांसपेशी में ऐठन की समस्या उत्पन्न हो जाती है | लेकिन इस तेल के प्रतिदिन मालिश से यह समस्या ठीक हो जाती है | 

  • शरीर में कम्पन्न की समस्या को ठीक करता है | 

अक्सर देखा जाता है | बहुत सारे लोगों में शरीर में कम्पन्न होने का रोग होता है | अचानक शरीर में कपकपी होती है | और वह अपने काम को सुचारु रूप से नहीं कर पाता है | इसके लिए यह तेल अवश्य प्रयोग करना चाहिए | 

  • कम सुनाई दे रहा उसमे लाभकारी | 

आज के समय में लोग ,हेडफोन ,मोबाइल ,आदि अधिक मात्रा में प्रयोग कर रहे है | कुछ लोग तो ऐसे है वह बिना हेडफोन के गाने को सुनते ही नहीं है | ऐसे में उनके कान की क्षमता दिन -प्रतिदिन कम होती जा रही है | 

जिसके लिए आपको अपने कान के पास mahanarayan oil का मालिश अवश्य करना चाहिए | जिससे रक्त का प्रवाह अच्छे ढंग से होता है | और सुन्न पढ़े कान में सुनाई देने लगते है | 

परिवार नियोजन कैसे करे 2021 | परिवार नियोजन के उपाय | parivar niyojan ke upay

महानारायण तेल के मालिश करने का तरीका क्या है | 

अगर पैरो में जोड़ो में दर्द है तो पैर को अच्छी तरह से गर्म पानी से धोकर उस पर मालिश करने से तुरंत राहत देता है | इस तेल को बहुत सारे लोग खाद्य पदार्थो में मिलाकर भी करते है | जिससे प्रतिदिन लेने से उन्हें किसी भी प्रकार से रोगों की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है | 

महानारायण तेल को कौन -कौन सी कंपनी बनाती है | 

  • dabur mahanarayan oil 
  • Baidyanath mahanarayan oil 
  • mahanarayan oil patanjali 
  • swadeshi mahanarayan oil 
  • Ashwin mahanarayan oil 
  • gurukul mahanarayan oil 
  • satveda mahanarayan oil 

महानारायण तेल के नुकसान कौन -कौन से है | dabur mahanarayan oil side effects in hindi 

इस दवा का कोई नुकसान नहीं होता है | लेकिन डॉक्टर के अनुसार ही प्रयोग करे | इसमें कपूर आदि मिले होने के कारण इसे लगाते समय यह ध्यान देना चाहिए कि यह आँख आदि में न जाये | जिससे आँखों में जलन होने लगता है | 

अलग -अलग ब्रांड की दवा की कीमत क्या है | 

इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीको से मंगा सकते है | जिसकी कीमत अलग -अलग है | 

  • पतंजलि महानरायण तेल 100 ml की कीमत 175 रुपये है | 
  • Baidyanath mahanarayan oil 100 ml की कीमत 155 रुपये है | 
  • dabur mahanarayan oil की 100 ml की कीमत 150 रुपये है | 

 

 

Leave a Comment