बिल्व (बिल्वादि )चूर्ण के फायदे2021 ,कैसे बनता है ,उपयोग ,एवं साइड इफ़ेक्ट | bilwadi churna benefits | bilwadi churna benefits in hindi

Bilwadi churna benefits | bilwadi churna benefits in hindi | bilwadi churna patanjali | बिल्व चूर्ण के फायदे | बिल्वादि चूर्ण patanjali 

बिल्वादि चूर्ण क्या है | bilwadi churna kya hai | 

यह एक प्रमुख आयुर्वेदिक हर्बल औषधि है | यह पाचन शक्ति को सुधारने के लिए प्रयोग किया जाता है | पेट से सम्बंधित अन्य रोगो के लिए भी यह दवा रामबाण माना जाता है | यह बहुत सारी -जड़ी बूटियों को मिलाकर बनाया जाता है | 

अगर बार -बार पेट में पेचिश -मरोड़ के साथ आंव और दस्त आने की समस्या हो रही है | तो bilwadi churna बहुत फायदेमंद है | यह पेट की जटिल समस्या में बहुत लाभप्रद है | इसको लेने से पाचन शक्ति बहुत मजबूत हो जाती है | और आंते मजबूत होने से पेट में भोजन का पाचन भली भाँती होता है | यह शरीर से गंदे पदार्थ को भी बाहर निकालता है | 

बिल्वादि चूर्ण के घटक क्या है | बिल्वादि चूर्ण ingredients | 

  • कच्चे बेल की गिरी 
  • मोचरस 
  • सोंठ 
  • भांग 
  • धाय के फूल 
  • धनिया 
  • सौंफ 

बिल्वादि चूर्ण बनाने की विधि | bilwadi churna ko banane ka tarika | 

इसको बनाने के लिए जितने भी घटक है | कच्चे बेल की गिरी 1 भाग ,मोचरस 1 भाग ,सोंठ 1 भाग ,जल से धोकर सुखाई हुई भांग 1 भाग ,धाय के फूल 1 भाग ,धनिया 2 भाग और सौंफ 4 भाग ले | प्रथम बेलगिरी ,सोंठ और मोचरस मोचरस को सरोते से काट कर छोटे -छोटे टुकड़े करे ,बाद में सब द्रव्यों को एकत्र मिला ,एक कढ़ाही में मंद आँच पर जब सौंफ की थोड़ी सुगंध आने लगे | 

इतना सेककर नीचे उतार ले ,बाद में सब कूटकर सूक्ष्म चूर्ण कर ,सुरक्षित रख ले | और प्रयोग करे | 

Bilwadi churna के गुण और उपयोग | बिल्वादि चूर्ण uses in hindi | 

यह एक उत्तम पाचन ग्राही चूर्ण है | अतिसार में इस चूर्ण को अकेले ही या रस -पर्पटी के साथ मिलाकर देने से उत्तम लाभ होता है ,प्रवाहिका (पेचिश -मरोड़ के साथ आंव और रक्त के साथ दस्त आना )में समान भाग में घी या अरंड तेल लगाकर सेकी हुई छोटी हरड़ का चूर्ण मिलाकर अर्क सौफ या इसबगोल के लुआब के साथ देना उत्तम गुणकारी है | 

साथ ही इस बात का ध्यान रखे की प्रवाहिका के लक्षण कम होने के साथ -साथ हरड़ के चूर्ण की मात्रा भी कम करते जाये | कब्ज रोग की किसी भी अवस्था में इस चूर्ण को  रस -पर्पटी या पंचामृत पर्पटी या स्वर्ण पर्पटी आदि के साथ देना लाभप्रद है | अतिसार में प्रारम्भ से रोग अच्छा होने तक किसी भी अवस्था में निडरता से इस चूर्ण का प्रयोग किया जाता है | 

बिल्व चूर्ण के फायदे | bilwadi churna benefits in hindi | bilwadi churna benefits | 

    • यह पाचन शक्ति को बहुत मजबूत बना देता है | 
    • यदि शरीर में मरोड़ के साथ आंव पड़ रहा है | तो यह चूर्ण बहुत उपयोगी है | 
    • दस्त में बहुत लाभकारी है | 
    • दस्त में अगर रक्त भी आता है | तो यह चूर्ण बहुत उपयोगी है | 
    • अगर शरीर में एसिड की मात्रा बहुत अधिक बढ़ गई है तो यह चूर्ण बहुत लाभकारी है | 
    • यह चूर्ण शरीर से विषैले पदार्थो को निकालकर बाहर करता है | 
    • अगर पेचिस में ब्लड भी आता है | तो यह चूर्ण बहुत उपयोगी है | 
  • Ibs के लिए bilwadi चूर्ण | 

Ibs के रोगी के लिए यह रामबाण है | ibs के रोगी का पेट बार -बार ख़राब रहता है | अधिक मात्रा में दस्त या कब्ज बनते है और पेट में मरोड़ और फुलाव हमेशा बना रहता है | ऐसी अवस्था में bilwadi churna का सेवन बहुत फायदेमंद है | 

बिल्वादि चूर्ण सेवन विधि | bilwadi churna dosage 

1 से 3 माशे तक ,आवश्कतानुसार दिन में 3 -3 बार शीतल जल या अनार का रस अथवा छाछ (मट्ठा )के साथ दे | लाभ तुरंत होगा | 

1 माशा =972 . 00 मिलीग्राम 

Note -डॉक्टर के परामर्श से ही दवा ले | 

बिल्वादि चूर्ण के दुष्प्रभाव | bilwadi churna side effect | 

इसमें भांग मिला होने के कारण इसे लेने के बाद नींद आती है | अतः इसे लेकर ड्राइविंग नहीं करना चाहिए | गर्भवती महिलाये इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले | कुछ लोग इसका प्रयोग अपने आप बहुत अधिक मात्रा में करने लगते है | जिससे इसे लेने के बाद नींद की समस्या बढ़ जाती है | 

अतः इसे उचित मात्रा में प्रयोग करे | 

इसे पढ़े -तालिसादि चूर्ण के फायदे ,कैसे बनता है ,साइड इफ़ेक्ट क्या है|

बिल्वादि चूर्ण online price | 

पतंजलि बिल्वादि चूर्ण price 

100 ग्राम पतंजलि store पर price 42 रुपये है | 

बैद्यनाथ bilwadi churna price 

अमेज़न पर 100 ग्राम की price 120 रुपये है | 

डाबर बिल्वादि लेह price 

250 ग्राम की price 125 रुपये है | 

तनसुख बिल्वादि चूर्ण 

60 ग्राम की price 100 रुपये है | 

Note -यह मूल्य लगातार बदलती रहती है | अतः शॉप से रेट पता करे | 

Bilwadi churna को कौन -कौन सी कंपनी बनती है | 

इसको बहुत सारी कंपनी बनाती है जिसे दिया गया है | 

  • डाबर bilwadi leh | 
  • तनसुख बिल्वादि चूर्ण | 
  • बैद्यानाथ बिल्वादि चूर्ण | 
  • पतंजलि बिल्वादि चूर्ण | 

Bilwadi churna faq in hindi 

Que -क्या इसका सेवन करके ड्राइविंग करना सही है ?

Ans -नहीं ,क्योकि इसके सेवन के बाद इसमें भांग मिला होने के बाद नींद लगती है | 

Que -क्या कब्ज व पेचिश के लिए यह चूर्ण का प्रयोग करना सही है | 

Ans -हा ,यह कब्ज व पेचिश  के लिए अच्छी औषधि है | 

Que -क्या इस दवा को सुबह खाली पेट ले सकते है | 

Ans -इसकी जानकारी के लिए डॉक्टर की राय अवश्य ले | 

 

Leave a Comment